क्या भारत भी भविष्य में चीन जैसी जनसंख्या असंतुलन की समस्या का सामना कर सकता है? चीन में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या काफी अधिक होने के कारण लाखों युवाओं के लिए शादी करना मुश्किल होता जा रहा है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कुछ मामलों में विदेशों से दुल्हन लाने और सीमा पार विवाह से जुड़े विवाद सामने आने लगे हैं. हाल ही में बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को अवैध तरीके से दुल्हन खोजने और खरीदने की कोशिशों को लेकर चेतावनी भी जारी की है. आखिर चीन इस स्थिति तक कैसे पहुंचा और भारत की तस्वीर इससे कितनी अलग है? क्या भारत के सामने भी ऐसा कोई खतरा है या हालात पूरी तरह अलग हैं? इस वीडियो में जानिए जनसंख्या, विवाह और सामाजिक संतुलन से जुड़ी पूरी कहानी.
