Site icon Socialblize

चीनी ही नहीं, प्‍याज-टमाटर के भी बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का बजट!

देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. चीनी, चावल के बाद आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. खुदरा बाजार में प्याज 40-50 रुपये प्रति किलो और आलू 20 रुपये प्रति किलो से अधिक के भाव पर बिक रहा है. लगातार बारिश और बाढ़ के कारण सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे बाजार में कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. 

Exit mobile version