देश में बीते दिनों में सिर्फ चीनी के दाम ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि चावल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. कुछ दिनों पहले तक जो चावल रिटेल में 90 रुपये किलो प्रतिग्राम बिक रहा था, उसकी दाम अब 100 रुपये तक पहुंच गए हैं. सभी तरह के चावल के दामों में ये इजाफा देखने को मिला है.
