पहली नजर में ऐसा लगता है कि सड़क पर कोई स्कूटी गिरी हुई है. लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह सड़क पर लेटा हुआ है, जबकि आगे का टायर और हैंडल खड़े हैं. यह OLS कंपनी की स्कूटी है, जिसे एक युवक को उसके पिता ने गिफ्ट में दिया था. हालांकि चलते-चलते स्कूटी की हालत ऐसी हो गई कि उसका पिछला हिस्सा अलग होकर सड़क पर जा गिरा, जबकि अगला हिस्सा खड़ा रह गया. यह अजीब नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया
