पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड स्थित बरवा सानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर की अलमारी के नीचे से एक साथ 25 कोबरा के बच्चे निकल आए. पहले परिवार को लगा कि शायद एक-दो सांप होंगे, लेकिन देखते ही देखते दर्जनों कोबरा के बच्चे बाहर आने लगे. यह नजारा देखकर घर के लोग डर के मारे बाहर निकल आए और पूरे गांव में दहशत फैल गई.
