Site icon Socialblize

घर में ‘मौत का गड्ढा’, कानपुर में 18 साल की लड़की की मौत!

कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से लड़की की मौत हो गई. 18 साल की यशी जैसे ही घर के आंगन में आई जमीन धंस गई. यशी को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वो इस गड्ढे में गिर गई. यशी की बहन ने ये सब देखा, तो फौरन रस्सी फेंकी, लेकिन इसी बीच मिट्टी और धंस गई और यशी और नीचे चली गई. इसके बाद परिवार ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया. सबसे पहले जेसीबी से करीब 20 फीट गहरा और गड्ढा खोदा गया, लेकिन यशी की सटीक लोकेशन नहीं मिलने पर उसे बचाया नहीं जा सका. 

Exit mobile version