पटियाला के घुमन नगर में एक दंपती पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उस समय हमला कर दिया, जब वे एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर देखने पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने घर की घंटी बजाई, अंदर मौजूद पिटबुल उन पर झपट पड़ा. आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बुरी तरह घायल हो चुके थे.
