ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र में नाले की खुदाई के दौरान एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर जमीन पर गिर गया. मकान गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है.
