छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सिंघारा इलाके में हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. इस बीच विशालकाय हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवक मौके पर जुट गए, लेकिन भीड़ को देखकर हाथी गुस्सा हो गया और युवाओं के पीछे दौड़ पड़ा. ऐसे में जान बचाने के लिए युवाओं को भागकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गुस्साए हाथी को देख जान बचाकर भागे लोग

