गुरुग्राम के सेक्टर-37डी स्थित इम्पेरिया एस्फेरा फेज-2 की एक लग्जरी सोसायटी में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान फ्लैट की बालकनी का एक हिस्सा अचानक गिर गया. यह घटना टावर-ई में हुई, जहां पहली मंजिल की बालकनी का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा. बालकनी गिरने के दौरान तेज आवाज सुनकर निवासी घबरा गए. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

