Site icon Socialblize

गुरुग्राम एनकाउंटर: सुशांत लोक में चलीं 60 गोलियां, गैंगस्टर दीपक नांदल के 4 शूटर ढेर

गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक फेज-2 के A ब्लॉक में देर रात करीब 9 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई. जानकारी के मुताबिक, दीपक नांदेल गैंग से जुड़े 5 शूटर एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती वसूलने के इरादे से वहां पहुंचे थे. व्यापारी को विदेश में बैठे इनामी गैंगस्टर दीपक नांदेल की तरफ से काफी समय से रंगदारी के फोन और धमकियां मिल रही थीं. बदमाशों ने व्यापारी के घर पर फायरिंग शुरू कर दी. गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच को पहले से इनपुट मिला था कि हथियारबंद बदमाश संदिग्ध स्कॉर्पियो से इलाके में आ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली. जब पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की.आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस क्रॉस फायरिंग में 5 में से 4 बदमाशों को गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक बदमाश घायल है और निजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इस मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर NDTV की टीम मौजूद थी और एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आईं. पुलिस का कहना है कि गैंग लगातार व्यापारियों से फिरौती मांग रहा था और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

Exit mobile version