FSSAI यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पान मसाला की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन कर दिया है। नए नियमों के तहत कंपनियां अब सिर्फ प्लास्टिक-मुक्त पेपर, टिन या ग्लास कंटेनर में ही पान मसाला पैक कर बेच सकेंगी। FSSAI ने इस संबंध में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (पैकेजिंग) अमेंडमेंट रेगुलेशंस, 2026 को नोटिफाई कर दिया है। 10 अगस्त को भारत के राजपत्र में प्रकाशित होते ही ये नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। पैकेजिंग रेगुलेशन में 3 बड़े बदलाव FSSAI ने कहा कि नया नोटिफिकेशन सिर्फ पैकेजिंग से जुड़े नियमों के लिए है। यानी सरकार ने पान मसाला प्रोडक्ट पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, बल्कि इसके पैकेजिंग मटेरियल की लिस्ट में 3 बड़े बदलाव किए हैं… प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग बनाना उद्देश्य इस संशोधन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पान मसाला की पैकेजिंग पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत बनाए गए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के कुछ प्रावधान भी लागू होंगे। नए नियमों का उद्देश्य पान मसाला की पैकेजिंग को पूरी तरह से प्लास्टिक आधारित मटेरियल से दूर ले जाना और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… कार लोन लेते समय सिर्फ EMI न देखें:5 गलतियां बना सकती हैं आपकी नई गाड़ी महंगी; जानिए इससे बचने के तरीके कार खरीदते समय जब बात फाइनेंस और लोन की आती है, तो कई लोग जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं। डीलर आपको एक आकर्षक मंथली किस्त यानी EMI बताता है, बैंक ब्याज दर बताता है और खरीदार का पूरा फोकस सिर्फ इस बात पर चला जाता है कि महीने की किस्त कम से कम कैसे हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कम EMI आपको लंबे समय में भारी पड़ सकती है? पूरी खबर पढ़ें…
गुटखा प्लास्टिक पैकेट में नहीं मिलेगा:FSSAI ने प्लास्टिक-एल्युमिनियम फॉयल पैकेजिंग बैन की, कंपनियां नेचुरल मटेरियल इस्तेमाल कर सकेंगी

