गुजरात के नवसारी जिले में बिलिमोरा के पास मेधर भाठ गांव स्थित एक झींगा तालाब में 28 मजदूर फंस गए. जान बचाने के लिए सभी मजदूर तालाब के बीच बने एक मकान की छत पर चढ़ गए. वहां फंसे लोगों ने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में मजदूर कहते सुनाई दे रहे हैं, “हम यहां 28 लोग फंसे हुए हैं, हमें प्लीज बचा लीजिए”. इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया
