कावेरी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुजरात के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. रानकुवा गांव के पास नैरोगेज रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा बह जाने से पटरियां हवा में लटक गईं और रेल मार्ग को गंभीर क्षति पहुंची. एहतियात के तौर पर बिलीमोरा-वघई नैरोगेज ट्रेन सेवा को अगले आदेश तक अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है. रेलवे और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
