Site icon Socialblize

खौफनाक! दुकान खोलते ही शख्‍स पर झपट पड़ा खूंखार पैंथर

राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से भटककर आया एक पैंथर शराब की दुकान में घुस गया और दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इससे पहले पैंथर ने एक वन मित्र पर भी हमला किया था. घटना के बाद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकान का शटर बंद कर पैंथर को अंदर ही कैद कर दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग और जयपुर जू की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू करने वाले सीनियर वेटेनरी ऑफिसर अशोक तंवर ने बताया कि अपने 65 रेस्क्यू ऑपरेशनों में यह पहली बार है जब किसी पैंथर को शराब की दुकान से रेस्क्यू किया गया है.

Exit mobile version