असम के तिनसुकिया नगर निगम ने स्वच्छता नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अनोखा ‘हॉल ऑफ शेम’ कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने या पेशाब करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाती है, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके.


