ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के दौरान इराक के पवित्र शहर करबला में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि सड़कें लोगों से पूरी तरह भर गईं. हजारों-लाखों लोग सुबह से ही जनाजे के मुख्या रास्ते और पवित्र स्थलों के आसपास पहुंच गए थे. कई लोग तो एक दिन पहले ही अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए करबला आ गए थे. हर किसी की नजर उस ताबूत पर थी, जिसका इंतजार घंटों से किया जा रहा था. इससे पहले खामेनेई का ताबूत इराक के दूसरे पवित्र शहर नजफ ले जाया गया था.
