Site icon Socialblize

खाना मिलने में देरी पर चले लात-घूंसे, ग्वालियर के होटल का वीडियो वायरल

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह कंपू इलाके में खाना पैक कराने पहुंचे एक युवक के साथ होटल संचालक और स्टाफ द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि खाना मिलने में देरी को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटा गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस होटल संचालक और कर्मचारियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Exit mobile version