Site icon Socialblize

खाटू श्‍याम मंदिर में सुरक्षाकर्मी से भिड़ गया भक्‍त, देखिए

खाटू श्याम मंदिर में इन दिनों भक्‍तों की भीड़ और लंबी-लंबी लाइनें नजर आती हैं. ऐसे में कई बार व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के लिए सुर‍क्षाकर्मियों को कुछ सख्‍ती भी दिखानी पड़ती है. इस बीच कई भक्‍तों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली है. ऐसी ही एक घटना हाल ही में दिखाई दी, जब खाटू श्याम भक्तों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने की कोशिश की, जिसके बाद कुछ भक्तों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई.

Exit mobile version