नकली या एनालॉग पनीर पारंपरिक दूध से बने पनीर का विकल्प होता है. इसे आमतौर पर मिल्क पाउडर, वनस्पति तेल (वेजिटेबल फैट), आलू या कॉर्न स्टार्च, सोया प्रोटीन और अन्य खाद्य पदार्थों को मिलाकर तैयार किया जाता है. यह दिखने और स्वाद में पनीर जैसा लग सकता है, लेकिन इसकी संरचना और पोषण मूल्य असली दूध से बने पनीर से अलग होते है.
