उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. योगी सरकार ने 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट देने का फैसला किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायवती भी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट दी जाएगी. मायावती समेत कई बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट देने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुझाव पर ये बड़ा फैसला लिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री भी बुलेट प्रूफ जैकेट पाने वालों में शामिल हैं.
