热门话题

कोहली के शरीर पर 12वां टैटू:बाएं हाथ पर 5 सेशन के बाद भी काम अधूरा; इसका पैटर्न बूंद गिरने से बनने वाली लहरों जैसा

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

विराट कोहली बाएं हाथ पर नया टैटू बनवा रहे हैं। यह उनके शरीर का टोटल 12वां टैटू है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज से पहले उन्होंने अपने टैटू कलेक्शन में यह नया डिजाइन जोड़ा है। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। टैटू बाएं बाइसेप के पास बना है और पुराने डिजाइन से जुड़ता नजर आ रहा है। इसका पैटर्न पानी की सतह पर बूंद गिरने के बाद बनने वाली लहरों जैसा है। टैटू आर्टिस्ट के मुताबिक, इसे बनाने के लिए अब तक 5 सेशन हो चुके हैं, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है। आर्टिस्ट ने कोहली और अन्य टैटू आर्टिस्ट्स के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहले भी टैटू को लेकर चर्चा में रहे कोहली लंबे समय से टैटू को अपने व्यक्तित्व और जीवन के अलग-अलग पहलुओं से जोड़ते रहे हैं। उनके शरीर पर माता-पिता सरोज और प्रेम के नाम के टैटू हैं। इसके अलावा भगवान शिव और ओम से जुड़े डिजाइन भी उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं। इस साल की शुरुआत में भी कोहली ने अपने हाथ पर बड़ा लोटस-इंस्पायर्ड डिजाइन दिखाया था। बाएं हाथ की पूरी स्लीव को नया रूप दे रहे कोहली पहले से मौजूद टैटू को हटाने या पूरी तरह ढकने के बजाय उन्हें एक नए डिजाइन में जोड़ने पर काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत IPL 2026 से पहले सामने आई थी। उनका मकसद पुराने डिजाइन को रिस्टोर और रिफाइन करके एक यूनिफाइड स्लीव तैयार करना है, जो उनके मौजूदा जीवन और सफर को दर्शाए। इस बदलाव में उनके शिव-इंस्पायर्ड आर्मबैंड को दोबारा डिजाइन किया गया है। इसके बाद डॉटवर्क मंडला को इसमें जोड़ा गया, जो अलग-अलग डिजाइन को आपस में जोड़ने वाले प्रमुख हिस्से के तौर पर काम करता है। ऊपरी हिस्से में लोटस और पीओनी जैसे डिजाइन भी शामिल किए गए हैं। इन प्रतीकों को आम तौर पर दृढ़ता और व्यक्तिगत विकास से जोड़ा जाता है। कोहली के 11 पुराने टैटू टैटू पूरा होने के बाद कोहली के शरीर पर कुल 12 टैटू हो जाएंगे। नए टैटू से पहले कोहली के शरीर पर 11 टैटू बताए गए हैं। इनमें जापानी समुराई, गॉड्स आई, भगवान शिव, मोनेस्ट्री, वनडे डेब्यू नंबर 175, टेस्ट डेब्यू नंबर 269, मां सरोज का नाम, पिता प्रेम का नाम, स्कॉर्पियो, ट्राइबल आर्ट और ओम शामिल हैं। 18 साल का इंटरनेशनल करियर पूरा किया कोहली ने इसी महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को भारत के लिए डेब्यू किया था। श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 12 रन बनाए थे। इसके बाद कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार से ज्यादा रन और 85 शतक बनाए हैं। वह 100 इंटरनेशनल शतक पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने की ओर बढ़ रहे हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर ने हासिल की है। कोहली के नाम कुल 10 ICC अवॉर्ड भी हैं। ——————
कोहली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
कोहली खेलते तो भारत कोलंबो टेस्ट जीत जाता पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि अगर विराट कोहली कोलंबो टेस्ट में खेलते तो भारत मुकाबला जीत सकता था। कैफ के मुताबिक, टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम में जोश और तेजी की कमी दिखाई दी। विराट टीम में होते तो वे खिलाड़ियों को लगातार उत्साहित करते और श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते। पढ़ें पूरी खबर.…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。