सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर हुए विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और एक साधु के वेश में नजर आए. इस लेकर देशभर में उनकी काफी आलोचना हो रही है. कुछ लोग उनकी सांकेतिक अर्थी तक निकाल रहे हैं. ये देख पप्पू यादव काफी दुखी हैं. पप्पू यादव का कहना है कि क्या उन्होंने कोई चोरी की है, जो उनके खिलाफ इतना गुस्सा देखने को मिल रहा है?
