कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाली गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. NDTV से बातचीत में उन्होंने बताया कि मेडल जीतने के अगले ही दिन से उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, क्योंकि उनके लिए एशियन गेम्स सबसे ज्यादा जरूरी है. उनके पास अभी एशियन गेम्स का मेडल नहीं है और इसी पर उनका पूरा फोकस है.
