केरलम : कालडी से बारात लेकर जा रही एक पर्यटक बस स्कूटर सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर काकूर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में घुस गई और पलट गई. हादसे में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. बस कूथाट्टुकुलम की ओर जा रही थी.
