Site icon Socialblize

केरल में बीच सड़क पलटी बस, बाल-बाल बचा शख्‍स, देखें वीडियो

केरलम के कल्याश्शेरी के कीचेरिकुन्नु इलाके में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए. बस तलिपरम्बा से कन्नूर जा रही थी, तभी कीचेरिकुन्नु पहुंचने पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और फायर फोर्स की टीम ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया. सभी घायलों को कन्नूर, पप्पिनिस्सेरी और तलिपरम्बा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह है कि किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

Exit mobile version