ठाणे के बदलापुर स्थित ‘अय्यंगार फ्रेश केक’ बेकरी में स्वच्छता से जुड़ी गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. नगरसेविका हर्षाली गायकवाड़ द्वारा खरीदे गए रवा केक में कथित तौर पर चूहे की बीट मिली, जिसे खाने के बाद उन्हें उल्टी और मतली की शिकायत हुई. जब उन्होंने बेकरी में जवाब मांगा, तो कर्मचारियों ने पहले उसे ‘चोकोचिप’ बताया, लेकिन लैब जांच की बात सामने आते ही गलती स्वीकार कर ली. जांच के दौरान बिस्कुटों पर चूहे घूमते और केक बनाने के बर्तन टॉयलेट के कमोड पर रखे मिले. शिकायत के बाद FDA की टीम ने बेकरी पहुंचकर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
