Site icon Socialblize

कुदरत का कहर: उत्तराखंड से लेकर ओडिशा तक बाढ़ और लैंडस्लाइड की भारी तबाही

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में बीन नदी के तेज बहाव में फंसी एक कार से दो लोगों को SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया. चमोली की निजमुला घाटी में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को आज भी डंडी-कंडी के सहारे 8-10 किमी पैदल ले जाने की लाचारी सामने आई है. धारचूला में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग और चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 (चक्की मोड़) पर भारी भूस्खलन (Landslide) के चलते यातायात ठप है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल: लगातार बारिश से ओडिशा और बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है. ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया. बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग ब्लॉक में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Exit mobile version