Socialblize

कुछ घंटों की बारिश में तालाब बनीं इंदौर की सड़कें, बह गई थार, क्रेन से बाहर निकाला

इंदौर में पिछले कुछ घंटों से बारिश का दौर बना हुआ है, लेकिन सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई. पानी भरने से सड़कों पर हुए गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं. उधर, सड़कों पर हुए जलभराव और बहते पानी में कारें भी बहती दिख रही हैं. चंदन नगर इलाके में भी यही हुआ, जहां थार कार बहती चली गई, लेकिन क्रेन की मदद से उसे रोका और जलभराव वाली जगह से निकाल सुरक्षित स्थान पर पार्क किया गया.

Exit mobile version