कानपुर में एक दुकानदार ने एक्सपायरी टॉफी और चॉकलेट कूड़े में फेंकवा दीं. जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी, कई लोग कचरे में कूद पड़े और एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफियां घर ले गए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या फ्री मिले तो लोग एक्सपायरी चॉकलेट भी नहीं छोड़ेंगे?
