कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच सरेराह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों के बीच लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें एक आरक्षी पहले से निलंबित और लंबे समय से गैरहाजिर पाया गया, जबकि यूपी-112 में तैनात दूसरे आरक्षी को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल निलंबित कर दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र की इस घटना की विस्तृत जांच एडीसीपी (लाइन्स) को सौंपी गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है
