तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक महिला ने गंभीर रूप से बीमार अपने पति की, इलाज के दौरान कथित तौर पर कैनुला के जरिए ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की मां ने एक जुलाई को शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें 30 जून को अपने बेटे प्रशांत (35) की मौत के बारे में पता चला, वह एक खाड़ी देश में काम करता था. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने बेटे के घर आने और उसकी मौत से जुड़ी घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने अपनी बहू संध्या पर संदेह जताते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, संध्या (32) का अनिल (35) नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था.
कातिल पत्नी! ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर की पति की हत्या

