यूपी के सहारनपुर में भाजपा विधायक राजीव गुंबर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करते नजर आए. उन्होंने थके हुए कांवड़ियों के पैर दबाए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस दौरान कांवड़ियों पर ‘प्रोजेक्ट जटायु’ के तहत ड्रोन से पुष्प वर्षा भी हुई.
