अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में हुए चंदा और चढ़ावा चोरी कांड के बाद कल का दिन यानी सोमवार (6 जुलाई) इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा और निर्णायक दिन होने जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) की एक बेहद महत्वपूर्ण और आपातकालीन बैठक दोपहर 3:00 बजे अयोध्या के मणिरामदास छावनी में बुलाई गई है। इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर आखिरी फैसला होना तय माना जा रहा है।
कल होगा Champat Rai पर फैसला! राम मंदिर ट्रस्ट की दोपहर 3 बजे आपात बैठक

