पाकिस्तान से एक बेहद खास और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. कराची की सड़कों पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. यात्रा के दौरान ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ और ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ की रस्सियां खींचते नजर आए, जबकि कई लोग पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए भी दिखाई दिए.
