छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला काफी खूबसूरत है. झरनों, जंगली जानवरों और पक्षियों से घिरे जंगल कभी नक्सलियों के साए में घिरे रहते थे, लेकिन अब यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आजाद है और लोग घूमने के लिए आ रहे हैं. नक्सल खत्म होने के बाद गरियाबंद के जंगलों की तस्वीर अब बदलने लगी है, जहां कभी सुरक्षा बलों के बूटों की आहट और गोलियों की गूंज सुनाई देती थी.
