दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में कथित रूप से कुछ उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने की घटना सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
