ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट रूप से तुलना करते हुए समझाए, तो लोग मुस्कुरा उठे. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा एजेंडा वनडे मैच जैसा, फैसले टी-20 मैच जैसे और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह है. भारत और ऑस्ट्रेलिया को जीवंत लोकतंत्र और महत्वपूर्ण महासागरीय शक्तियां बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि हिंद-प्रशांत सिर्फ दो सागरों का मिलन बिंदु नहीं है, बल्कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे एक जैसी सोच वाले लोकतंत्र की साझा उम्मीदों को भी दिखाता है.
ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी- हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

