भारत जापान में होने वाले एशियन गेम्स में B क्रिकेट टीम भेज सकता है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार BCCI जापान में मिलने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। खबर है कि टीम जिस होटल में ठहरने वाली है। उसके कमरे बेहद छोटे हैं। यहां तक कि उसमें किट बैग रखने तक की जगह नहीं है। तीन वजहें जिससे BCCI नाराज है… ACC की टेक्निकल टीम करेगी दौरा सुविधाओं और पिच की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक टेक्निकल निरीक्षण टीम जापान भेजने का फैसला किया है। यह टीम मैदान, प्रैक्टिस नेट्स और होटल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।

