Site icon Socialblize

एलन मस्क को चुनौती! चीन ने लॉन्च किया ऐसा रॉकेट, जो खुद लौट आया धरती पर

दुनिया के दूसरे हिस्सों में पूंजीवाद और साम्यवाद (कम्युनिज्म) के बीच एक नई तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. इस मुकाबले में एक तरफ अमेरिका है तो दूसरी तरफ चीन. दुनिया में निजी पूंजी और तकनीकी नवाचार का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके एलन मस्क को जिस रॉकेट तकनीक ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, अब उसी राह पर चीन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. चीन ने मस्क के पुन: उपयोग योग्य (Reusable) रॉकेट की तर्ज पर एक ऐसा रॉकेट लॉन्च कर खलबली मचा दी है, जो अंतरिक्ष में जाने के बाद अपना हिस्सा सुरक्षित रूप से वापस धरती पर उतारने में सफल रहा. अब हम चीन की इसी महत्वाकांक्षी परियोजना की पड़ताल कर रहे हैं.

Exit mobile version