Site icon Socialblize

एचएस प्रणय ने ताइपे ओपन में जीत दर्ज की:जापान के मिनोरू कोगा को सीधे सेटों में हराया

बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ताइपे ओपन में शानदार शुरुआत की है। सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने बुधवार को जापान के मिनोरू कोगा को 21-11, 21-14 से मात दी। यह मुकाबला 35 मिनट तक चला। अगले दौर में प्रणय का मुकाबला भारत के मिथुन मंजूनाथ और हॉन्ग-कॉन्ग के जेसन गुनावन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। प्रणय वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में 36वें स्थान पर हैं। वे पूर्व में वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुके हैं। ताइपे आने से पहले इस साल वे केवल तीन बार ही पहले दौर से आगे बढ़ पाए थे। क्वार्टर फाइनल की तलाश में प्रणय लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी की अनुपस्थिति में प्रणय ताइपे ओपन में भारतीय मेंस सिंगल्स चुनौती की अगुवाई कर रहे हैं। प्रणय इस साल अब तक आठ टूर्नामेंट खेल चुके हैं, लेकिन किसी में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। ऐसे में वे इस टूर्नामेंट में अपने पहले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन टूर्नामेंट के पहले दौर में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। मेंस सिंगल्स में रौनक चौहान को सिंगापुर के रिची दूता रिचर्डो ने 21-14, 21-16 से हराया। वहीं, महिला एकल में श्रियांशी वलीशेट्टी को थाईलैंड की सुपानिदा केथोंग ने 21-11, 21-12 से मात दी।

Exit mobile version