Site icon Socialblize

एक बारिश में गुरुग्राम बना ‘जल-ग्राम’, सड़कें बनी तालाब, रोड पर गाड़ियां हुई बंद

गुरुग्राम में मानसून की बारिश ने एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी. तेज बारिश के बाद कई निचले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. नगर निगम और जीएमडीए की टीमें जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पानी निकासी के कार्य में जुटी हुई हैं. कई स्थानों पर पंप लगाकर सड़कों से पानी निकाला जा रहा है, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके. इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले मार्गों का उपयोग न करने की अपील की है.

Exit mobile version