उत्तर प्रदेश के बलिया के मानियर विकास खंड के रानीपुर दिघेड़ा गांव की 7 वर्षीय रागिनी एक पैर के सहारे अपने घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित स्कूल तक पहुंचती है. स्कूल जाते समय वह कई बार थककर गिर जाती थी और रोने लगती थी. अपनी इस परेशानी को लेकर उसने DM से ट्राइसाइकिल दिलाने की अपील की. रागिनी की भावुक अपील से प्रभावित होकर DM मंगला प्रसाद सिंह स्वयं उसके घर पहुंचे और रागिनी को ट्राईसाइकिल व किताबें भेंट कीं.
