देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही आसमानी आफत का दौर शुरू हो गया है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों तक मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण प्रमुख नदियां और स्थानीय नाले उफान पर हैं, जिससे मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
