Site icon Socialblize

उफनती नदी में फंसा था युवक, स्‍थानीय लोगों ने मौत के मुंह से निकाला

कर्नाटक के उडुपी जिले के करकला तालुक स्थित दुर्गा ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रसिद्ध दुर्गा फॉल्स में एक युवक तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गया. युवक अपने साथियों के साथ झरना देखने पहुंचा था और पानी में उतर गया, लेकिन उसे पानी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं था. देखते ही देखते वह धारा में फंस गया और बहने लगा. युवक को बहता देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े. काफी प्रयास के बाद उन्होंने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. राहत की बात यह रही कि युवक की जान बच गई और किसी बड़े हादसे से टल गया.

Exit mobile version