Site icon Socialblize

उत्तराखंड में आफत की बारिश, मिलम मार्ग बंद, गांवों का संपर्क कटा

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते बिल्जू नदी उफान पर है, जिससे मिलम जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है और करीब 80 से 90 परिवारों का संपर्क कट गया है। पुल और झूला ट्रॉली बह जाने के बाद ग्रामीण लकड़ियों से बने अस्थायी पुल के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। आपात स्थिति में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षित पुल और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है
 

Exit mobile version