Site icon Socialblize

ईरान की ‘किल लिस्‍ट’ में टॉप पर ट्रंप, दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स पर खतरा?

क्‍या दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान डोनाल्‍ड ट्रंप को जान का खतरा है? ये सवाल इसलिए, क्‍योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिनों में दो बार अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की है. ट्रंप का दावा है कि तेहरान (ईरान) में एक गुप्त ‘किल लिस्ट’ (मौत की सूची) तैयार की गई है, जिसमें उनका नाम सबसे ऊपर है. यह विवाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और उनके जनाजे के बाद उपजे गुस्से से जुड़ा है. ईरान का आरोप है कि इस अंतिम संस्कार से ठीक पहले अमेरिका ने मशहद जाने वाली रेलवे लाइन के दो महत्वपूर्ण पुलों को मिसाइल हमलों से उड़ा दिया था, जिससे ईरानी जनता में भारी आक्रोश फैल गया. मशहद में पूर्व सुप्रीम लीडर की अंतिम यात्रा के दौरान लाखों की भीड़ सड़कों पर थी. इसी माहौल के बीच मशहद के एक होटल पर ‘वे विल किल ट्रम्प’ (हम ट्रंप को मार डालेंगे) का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया, जिसने आग में घी का काम किया. इस पोस्टर का साफ संदेश था कि शोक में डूबी भीड़ अब अपने नेता के जनाजे के बदले अमेरिकी राष्ट्रपति की मौत चाहती है. इस कथित साजिश के पीछे एक गहरी अंतरराष्ट्रीय योजना होने का संदेह जताया जा रहा है, जिसमें किसी पाकिस्तानी कनेक्शन की मौजूदगी की भी आशंकाएं सामने आ रही हैं.

Exit mobile version