यूपी के मेरठ में बीए की छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर जारी जनाक्रोश के बीच एसएसपी IPS अविनाश पांडेय का थप्पड़बाज़ पुलिस अफसर वाला रूप देखने को मिला है. प्रदर्शन के दौरान IPS अविनाश पांडेय खुद प्रदर्शनकारियों को फटकारते, खदेड़ते और उन्हें मारते नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेरठ पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी में बिठाया. इसी दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय वहां पहुंचते हैं और गाड़ी में चढ़ते ही प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर देते हैं. उसके बाद गाड़ी का दरवाजा बंद करके प्रदर्शनकारियों को पीटते हैं. इसके अलावा वे प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर भी थप्पड़ मारते नजर आते हैं. अविनाश पांडेय ही ये हरकत कानून की नजर में तो बिलकुल जायज नहीं है, इसका परिणाम उन्हें जरूरत भुगतना पड़ेगा.
इतना क्यों भड़के मेरठ के SSP साहब, प्रदर्शनकारियों पर जड़े थप्पड़

