Site icon Socialblize

इंदौर में रोड रेज का खौफनाक ड्रामा, कपल की कार पर युवक का हमला

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क पर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाना एक दंपती को भारी पड़ गया. आरोप है कि हॉर्न की आवाज सुनकर एक युवक भड़क उठा और चलती कार के सामने आ गया. इतना ही नहीं, युवक कार के बोनट पर चढ़ गया और शराब की बोतल से विंडशील्ड तोड़ दी. कार में सवार दंपती ने पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. अब इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर युवक इतना नाराज क्यों हुआ और पुलिस ने क्या कार्रवाई की? देखिए पूरी रिपोर्ट.

Exit mobile version