PM मोदी इंडोनेशिया दौरे के दौरान जावा द्वीप के प्रसिद्ध प्रंबनन मंदिर पहुंचे. यह 1000 साल से ज्यादा पुराना यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है. परिसर में 240 मंदिर हैं और दीवारों पर रामायण की नक्काशियां भी हैं. इसे भारत की प्राचीन सांस्कृतिक छाप और इंडोनेशिया की ‘हिंदू-जावा’ विरासत का प्रतीक माना जाता है.
इंडोनेशिया के 1000 साल पुराने मंदिर में PM मोदी

